मुंगेर (संवाददाता):-रविवार को जनता दल यूनाइटेड के पंचायती राज प्रकोष्ठ से मुंगेर के जिला अध्यक्ष पद पर महुली पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीमती चित्ररेखा देवी को मनोनीत किए जाने पर जनता दल यूनाइटेड मुंगेर जिला के मुख्य प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश चंद्र साहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सईउद्दीन राईन, मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुल्तानगंज के विधानसभा प्रभारी राजेश्वर प्रसाद राज सहित जदयू के तमाम बड़े पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बुके व माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।इस मौके पर चित्ररेखा देवी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगी और जनता दल यूनाइटेड के मान सम्मान को ऊपर उठाऊंगी।पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर0सी0पी0 सिंह,मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को तहे दिल से साधुवाद किया।
