धरहरा (संवाददाता):- बिहार में पत्रकार असुरक्षित हो गया है ।आखिर क्या कारण है कि पत्रकारों को देखकर प्रशासन में बैठे लोग भड़क उठते हैं ।पत्रकारिता समाज की आवाज है ।आखिर कैसे आवाज आम जनता तक पहुंच पाएगी, जब पत्रकार ही असुरक्षित हो ।वर्तमान समय में लगातार पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अशोभनीय है। उक्त बातें नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कही।श्री गुप्ता ने कहा कि कभी जानलेवा हमला तो कभी गाली-गलौज व मारपीट पत्रकारों के साथ आए दिन होते आ रहा है। सरकार कब तक इस तरह के कुकृत्य पर लगाम लगा पाएगी। यह विचारणीय प्रश्न है। एसोसिएशन शांत होकर बैठने वाली नहीं है ,इसके लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई की संभावना बनते जा रही है। काबुल अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान न्यूंज कवर कर रहे भारतीय प्रेस के फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी शहीद हो गए ,पत्रकार संगठनों में शोक व्याप्त है ।
