धरहरा (संवाददाता):- रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर बिहार में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राजद ने विरोध प्रदर्शन किया। डीजल, पेट्रोल,रसोई गैस एवं खाद्य बीज के मूल्य में बेतहाशा हो रही वृद्धि को लेकर राजद ने राज्यव्यापी प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत धरहरा प्रखंड के गणेश मंदिर से लेकर धरहरा रेलवे स्टेशन तक घोड़ा गाड़ी, बैलगाड़ी सहित गैस सिलेंडर को लेकर पैदल मार्च करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश राजद के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर जिला के प्रभारी कुमार चन्द्रदीप कर रहे थे । प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी जलाया। नेताओं ने कहा कि डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस तथा खाद्य बीज के मूल्यों के दाम को सरकार अविलंब कम करें अन्यथा राजद नेता सरकार के विरूद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी । नेताओ ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की सत्ता चलाने मे विफल है । ऐसे समय में उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।मौके पर मुंगेर जिला अध्यक्ष देवकी नंदन मंडल ,धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ,महानगर अध्यक्ष सय्यद जावेद,शैलेंद्र सिंह,जिला परिषद सदस्या अरुणा राय,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार, राजद नेता हिमांशु निराला, प्रभु यादव,दिनेश यादव, बृजमोहन शर्मा,पंकज कुमार, इंद्रदेव मांझी,हीरा साव, प्रकाश मांझी,अधिक यादव,पांचू मांझी,दिनेश यादव,अधिक लाल दास,सुरेंद्र बिंद सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
