प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली। आज 17-07-2021 को प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं पीस ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री विशाल भारद्वाज जी के तत्वावधान ज़ूम एप्प द्वारा सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी ने सभी पदाधिकारियों को एकत्र कर मीटिंग का शुभारंभ किया। मीटिंग में 70 से 80 पदाधिकारी भिन्न भिन्न राज्यों के एकत्रित हुए। प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं पीस ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री विशाल भारद्वाज जी ने मीटिंग में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 21 सितंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष में सभी राज्यों के लगभग 500 से 700 पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे । इस कार्यक्रम का शुभारंभ 6 मंत्रियों द्वारा किया जाएगा। प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं पीस ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री विशाल भारद्वाज जी ने आज की मीटिंग का उद्देश्य पत्रकारों पर लगातार बढ़ रहे जानलेवा हमलों और पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा ऐसा वाक्या अगर किसी पत्रकार के साथ होता है तो हमारा संगठन 24 घण्टे उस पत्रकार की सहायता करेगा जो पीड़ित हैं। इसके साथ ही श्री विशाल भारद्वाज जी ने यह घोषणा की हमारे संगठन के जुड़े सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों का फ्री इंश्योरेंस किया जायेगा। श्री विशाल भारद्वाज जी ने यह घोषणा भी की श्री मति बुली शर्मा जी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। ज़ूम एप्प पर प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं पीस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी, राष्ट्रीय महिला शक्ति अध्यक्ष रुकसाना जी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीप पांडेय जी, वॉइस ऑफ एनिमल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमावत जी,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी, दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री अमित शर्मा जी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा जी,श्री उमाकांत वर्मा जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सर्वर हुसेन जी,राष्ट्रीय महासचिव आर के श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय सचिव श्री रघुवीर सिंह जी,आदि लोग उपस्थित थे।