देश की एनडीए सरकार द्वारा मनमानी तरीके से लगातार आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते कीमतों और महंगाई के विरोध में प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल, बिहार द्वारा राज्यव्यापी जनाक्रोश मार्च करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत 18,जुलाई 21 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयो पर एवं 19,जुलाई 21 को जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं घरेलू आवश्यक वस्तुओं कीमतों में मनमानी तरीके से वृद्धि के विरोध में 19 जुलाई 21 को जिला मुख्यालयों पर जिला मुख्यालय स्थित पुरबसराय मुंगेर स्टेशन से जिला पदाधिकारी के कार्यालय तक जाएगा, आज के बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक विजय कुमार विजय ने कहाकि केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा लगातार जन विरोधी फैसले लिया गया जिसके कुप्रभाव सीधे देश की आमजनों पर हो रहा, शायद एनडीए गठबंधन में शामिल दल के नेताओं के लिए यही अच्छे दिन हो सकता है लेकिन देश की जनता त्राहिमाम कर रही है सरकार के गलत नीतियों का सीधा प्रभाव और आर्थिक बोझ जनता को उठाना पर रहा है, जिसे लेकर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राज्यव्यापी आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष डाo देवकीनन्दन सिंह ने कहाकि कांग्रेस के शासनकाल में एक रूपये भी पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की कीमत बढता तो भाजपा नेताओं द्वारा महंगाई को डायन कह कर सड़कों पर आन्दोलन किया जाता था आज भाजपा शासनकाल कमर तोड़ महंगाई भौजाई बन गई है।महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने आन्दोलन करने का साहसिक निर्णय लिया है, जिसके तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार मुंगेर जिला के सभी प्रखंडो मुख्यालय में 18,जुलाई को और 19 जुलाई को मुंगेर जिला मुख्यालय पर बढ़ते महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय बैठक में लिया गया है,उन्होंने आमजनता से महंगाई के विरोध में प्रदर्शन को सफल बनाने का सहयोग की अपील किया है। बैठक में राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, वरीय राजद नेता अशर्फी यादव,प्रधान महासचिव एवं बैठक का संचालन डाoशरत चन्द्र राय जिलाउपाध्यक्ष संजय पासवान, प्रोo विनय कुमार सुमन, राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा,प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मोo हसीर्बुर रहमान , महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द ,श्रीकांत यादव, रंजीत कुमार गुप्ता ,सुरेन्द्र यादव उर्फ़ शैलेन्द्र एवं कृष्ण कुमार सिंह उर्फ गोरे,जिला युवा राजद अध्यक्ष आसिफ वसीम ,महानगर युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, महानगर अध्यक्ष जुनैद मख्मूर, जिला सचिव युगल किशोर यादव एवं राजेश कुमार राजू,जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जिला पार्षद अरूणा राय,धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव,अशोक यादव, जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,नागेश्वर यादव, बमबम यादव, मोo शकील, प्रफुल्ल कुमार, राजेश किलियार , जर्मनी यादव,रंजीत तांती आदि उपस्थित थे
