डीजल पेट्रोल, रसोई गैस व सरसों तेल के बेतहाशा मूल्य वृद्धि एवं आसमान छूती महंगाई के खिलाफ ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के आवाह्न पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के मौके पर मुंगेर की स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।जिसका नेतृत्व आई एम एस एस मुंगेर के राजश्री, रंजना, रेनू व विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस में शामिल महिलाओं ने भौतिक दूरी बनाते हुए हाथों में तख्ती लिए नारे लगा रही थी।डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लो,सरसों तेल के मूल्य वृद्धि पर रोक लगाओ,तीनों काले कृषि कानून वापस लो,बिजली बिल 2020 वापस लो।
