धरहरा (संवाददाता):- महेंद्र सिंह धोनी के चहेते फैन शेखर सिंह धोनी ने मनाया महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन। बुधवार को धरहरा प्रखंड के ईटवा-भलार गांव में बड़ी धूमधाम के साथ केक काटकर एम एस धोनी का 40वां जन्मदिवस मनाया गया।इस मौके पर ईटवा तथा भलार गांव के दर्जनों धोनी को चाहने वाले युवा तथा बुजुर्ग लोग मौजूद थे। भलार सहित ईटवा के ग्रामीणों की माने तो शेखर सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी के इतने बड़े फैन हैं कि जब विगत वर्ष 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही थी तब इन्होंने कई दिनों तक खाना पीना नहीं खाया था,जिस कारण इनकी स्थिति नाजुक बन गई थी। परिजन बताते हैं कि 7 जुलाई को ही शेखर सिंह धोनी का भी जन्मदिन है मगर वह अपना जन्मदिन मनाने के स्थान पर प्रत्येक वर्ष एम एस धोनी का जन्मदिन मनाते आये है। वहीं शेखर सिंह की माने तो उनकी इच्छा है कि एक बार महेंद्र सिंह धोनी उन्हें मिलने के लिए अपने पास बुलाए। यही उनके लिए जन्मदिन का तोहफा होगा।