धरहरा( संवाददाता): राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस "सिल्वर जुबली" के रूप में राजद कार्यालय धरहरा मे मनाया गया ।कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने पार्टी का 25 वाँ स्थापना दिवस "सिल्वर जुबली" के रूप मे मनाया । राजद नेताओ ने पाटी के स्थापना दिवस पर सम्बोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार सुबे मे सरकार चलाने मे विफल हो चुकि है।नैतिकता के आधार पर सरकार चलाने मे बिफल सरकार को इस्तिफा दे देनी चाहिए । सरकार के गलत नीति के खिलाफ राजद हमेशा सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने का कार्य करेगी ।युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि जदयू एवं भाजपा के व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारधाराओं को हर तबके व गांव गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करने का आहवान युवाओ से किया।मौके पर प्रखंड महासचिव हिमांशु निराला ने कहा कि पूर्व मंत्री के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग में भ्रष्टाचार का ताजा उदाहरण अमारी पंचायत है ।भ्रष्टाचार के विरुद्ध राजद सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ने का कार्य करेगी।उपस्थित कार्यकर्ता मे प्रकाश मांझी, वैशाखी मांझी नवल यादव, अजय कुमार कुशवाहा शक्तिधर मंडल,चक्रधर सिंह, प्रभु यादव, इंद्रदेव मांझी, राजीव तांती, बाल वीर भारती, शैलेंद्र सिंह, शर्मिला देवी, लीलामणि देवी, विमल यादव, वरुण यादव सहित राजद कार्यकर्ता मौजूद थे ।
