धरहरा (संवाददाता):-बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बुधवार को अधिसूचना जारी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। जहां धरहरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन का स्थानांतरण जमुई जिले के लक्ष्मीपुर किया गया तो पटना के फतुहा में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार का स्थानांतरण धरहरा प्रखंड में किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस युवा नेता अनुज सिंह, अनमोल मिश्रा,केशव मिश्रा, राकेश कुमार,रिषु रंजन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि धरहरा के वर्तमान बीडीओ डॉ प्रभात रंजन का कार्यकाल सराहने योग्य है, उन्होंने कहा कि प्रभात रंजन के कार्यकाल में प्रखंड में विकास का कार्य सरजमीं पर दिखाई दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पदाधिकारियों का स्थानांतरण सरकार का रूटिन वर्क है।