जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को बरियारपुर प्रखंड सहित आस पास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई हैं। चार बजे से बारिश की शुरुआत हुई जो कि एक से डेढ़ घंटे तक लगातार होती रही। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया।बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों हुई भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार कुछ राहत मिल गई। चंद घंटों की बारिश से प्रखंड के कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।जिससे लोग परेशान रहे।
