धरहरा (संवाददाता):- आईसीडीएस विभाग पटना ने तीन वर्षो से एक ही जिला मे पदस्थापित मुगेंर की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रेखा कुमारी का स्थान्तरण कर दिया । स्थान्तरण की खबर सुनते ही मुँगेंर के सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिकाओ ने अपने उच्च पदाधिकारी की विदाई समारोह के लिए शनिवार को डीपीओ कार्यालय मे जुटे । सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिकाओ ने डीपीओ रेखा कुमारी के तीन वर्ष के कार्यकाल सफलता पूर्वक पुरा होने पर डीपीओ के कार्यकाल की सराहना किया एवं विभागीय ट्राँसफर को सरकार का रुटीन वर्क बताया है । सनद रहे कि मुँगेंर की डीपीओ रेखा कुमारी का कार्यकाल मुँगेंर के लिए खट्टी मिठी यादगार के लिए जाना जाएगा ।