बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अनिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें 10 साल से ना तो विधवा पेंशन मिली है और ना की राशन की सुविधा। कोरोना काल में उन्हें कोई रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है, वह बताती हैं कि यदि वह काम के लिए जाती भी है तो पुलिस द्वारा उन्हें वापस भगा दिया जाता है। जिससे उन्हें जीवन व्यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
