बिहार राज्य के मुंगेर जिले के जमालपुर से मोबाइल वाणी के संवादाता गंगा राजक ने मसोमात ममता देवी का साक्षात्कार लिया है। जिसमे ममता देवी ने बताया कि वह चौका बर्तन का कार्य कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती थी, लेकिन लॉकडाउन में उनका काम भी उसने छिन गया है, वह बहुत परेशान है। ममता देवी बताती है कि वह समुदायक किचन में खाना खाकर गुजारा कर रही है।वह बताती है कि ना तो उनके घर में खाने को अनाज है ना ही सरकार द्वारा कोई सहायता की गई है।
