बीते मंगलवार को बरियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप दानापुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ हुई भीषण लूट कांड के बाद शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे के आईजी ए एन मिश्रा बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से वह पैदल दलबल के साथ लोहा पुल घटनास्थल पर गए। उन्होंने घटना के बारे में स्थानीय रेल पुलिस के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली घटना कितने बजे हुई, घटना में शामिल अपराधियों की उम्र क्या रही होगी। क्या अपराधियों ने चेन पुलिंग कर लूटपाट की। इसके अलावा और कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई आईजी श्री मिश्रा ने कहा ट्रेन में लूटपाट करने वाले अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है गौरतलब है कि मंगलवार की रात दानापुर भागलपुर इंटरसिटी लोहा पुल के पास चेन पुलिंग कर अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट तथा मारपीट किया गया था। घटना को लेकर यात्रियों में आक्रोश था। रेल के आईजी ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी कहां की तत्काल बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल को बढ़ाया गया है। यात्रियों को हर संभव मदद मिलेगी इसके बाद रेल आईजी ने स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार से भी घटना के बारे में जानकारी ली। स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा। इस अवसर पर ए एस सी एके सिन्हा कमांडेंट राहुल राज आदि लोग मौजूद थे।