पटना/ 8, अप्रैल: कोरोना संक्रमण काल में राज्य के लिए एक अच्छी खबर आई है. सात निश्चय योजना-2 के तहत ‘बाल हृदय योजना’ के अंतर्गत सफ़ल ईलाज करकर लौटा बच्चों का पहला दल गुरूवार को वापस लौटा है. बिहार से दिल के छेद के ईलाज के लिए पटना से अहमदाबाद के लिए भेजे गए 21 बच्चों में 15 बच्चे अपना सफ़ल ईलाज करा कर वापस आ गए हैं. गुरूवार को 15 बच्चों का प्रथम दल दिल के छेद का सफ़ल ईलाज कराने के बाद वायुयान से अहमदाबाद से पटना एयरपोर्ट पर उतरे. सभी ईलाज कर वापस लौटे बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से स्वागत किया गया. बताते चलें प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाऊंडेशन के सहयोग से बच्चों का निःशुल्क ईलाज हुआ है।जबकि बिहार सरकार के सहयोग से बच्चों के आने-जाने का खर्च वहन किया गया है। 2 अप्रैल को बिहार से दिल के छेद की समस्या से ग्रसित 21 बच्चों को पटना से अहमदाबाद ईलाज के लिए भेजा गया था. लौटे हुए सभी 15 बच्चों में 14 बच्चों का पूर्ण ईलाज हो चुका है. जबकि मधुबनी जिले का 1 बच्चा( अविनाश कुमार, उम्र 5 वर्ष) का आंशिक ईलाज हुआ है. 3 महीने के बाद फिर से अविनाश कुमार को ईलाज के लिए अहमदाबाद भेजा जाएगा . शेष बचे 6 बच्चों का ईलाज चल रहा है, जिन्हें शल्य चिकित्सा की जरूरत है. इनके सहयोग के लिए उनके साथ एक-एक अभिभावक एवं 1 समन्वयक वहाँ मौजूद रहेंगे.
