श्री गौशाला प्रबंध समिति कार्यकारणी पुरबसराय मुंगेर का चुनाव संबंधी आदेश अध्यक्ष गौशाला प्रबंध समिति सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर के के पत्रांक 652 साधारण दिनांक 1 अप्रैल 2021 को निरस्त कर चुनाव स्थगित करने की मांग राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव एवं जिला राजद प्रवक्ता मंटू शर्मा ने जिला पदाधिकारी मुंगेर एवं दावा आपत्ति निराकरण समिति के अध्यक्ष सहायक अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर को परिवार पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया है कि अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर एवं चुनाव निर्वाचक पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी सदर,मुंगेर द्वारा पूर्व में निर्धारित चुनाव की तिथि 5,अप्रैल 21 को बिना दावा/आपत्ति का निराकरण नहीं होने के कारण स्थगित किया गया, जबकि दावा/आपत्ति देने की तिथि 5,अप्रैल 21है तथा निराकरण की तिथि 6अप्रैल 21 निर्धारित है तो ऐसी स्थिति में बिना दावा/आपत्ति के निराकरण किये 1,अप्रैल 21 को पुनः चुनाव कराने की तिथि 12,अप्रैल 21 को अधिसूचना जारी कैसे कर दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।