बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वर्तमान में जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 14 जनवरी से 31 मार्च तक मिशन परिवार विकास एवं संचार अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस के दिन ई. रिक्शा के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए माइकिंग की जा रही है। इसके साथ ही जिले के सभी पीएचसी में परिवार नियोजन की सारी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध है। ताकि इच्छुक लोगों को ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर आसानी के साथ ऑपरेशन करा सकें। ऑपरेशन के लिए इच्छुक महिलाओं को अफवाहों से दूर रहना चाहिए और निर्भीक होकर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ऑपरेशन कराना चाहिए। ऑपरेशन के दौरान अस्पतालों में सुरक्षा के हर मानकों का ख्याल रखा जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।