शुक्रवार को शहीद स्मारक के पास बिहार राज कार्यपालक सहायक सेवा संघ बिहार के आह्वान पर संपूर्ण बिहार के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों द्वारा अपनी लंबी 8 सूत्री मांगों की पूर्ति तथा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा से हटाए गए कार्यपालक सहायकों के हितों के के विरुद्धलिए गए निर्णय के विरोध में आज पांचवे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण बिहार के महत्वपूर्ण कार्य तथा 51 तरह की योजना बाधित है सभी कार्यपालक सहायक अपने वाजिब हक की नियमित करण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा का अनुपालन करने हेतु सरकार से कई बार आश्वासन भी मिला परंतु अब तक कोई भी लाभ हम लोगों को नहीं हुआ इसलिए पांचवे दिन धरना स्थल पर सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु हवन किया गया इधर जिलाधिकारी का निर्देश मिला कि आप लोग शुक्रवार को 2:00 बजे तक अपने कार्यालय में योगदान करें
