बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर गांव से राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार वह सोच समझ कर मतदान करेंगे वह अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को चुनेंगे जो हमेशा गरीबों का मदद करें, समाज मैं विकास का गंगा बहाए, सरकार के द्वारा मिलने वाले सुविधा को जमीन पर उतारने का कोशिश करें वैसे व्यक्ति को वह अपना मतदान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जो प्रतिनिधि अभी मुर्गा और शराब के द्वारा वोटर को लुभाने में लगे हुए हैं वे मुखिया प्रतिनिधि बनने के लायक नहीं है। इस बार सोच समझकर अपना मतदान डालेंगे और अच्छे व्यक्ति को वह अपना प्रधान बनाएंगे।