जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को पोषण वानिकी कार्यक्रम के तहत औषधीय पौधों के पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही छह माह से अधिक उम्र के छोटे- छोटे बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय पटना द्वारा पोषण पखवाडा 16 से 31 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों का एक विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया। कैलेंडर के अनुसार 16 से 31 मार्च तक जिले के सभी आंगनबाड़ी से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी के तहत शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वानिकी कार्यक्रम के तहत औषधीय पोधों का पौधरोपण कार्यक्रम के साथ ही छोटे बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। मालूम हो कि प्रत्येक महीने के 19 तारीख को छह माह से अधिक उम्र के छोटे- छोटे बच्चों को मां से स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार देने की शुरुआत करने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।