महिला पर्यवेक्षिका स्मृति कुमारी ने बताया कि एक बार क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि एक दो साल का लड़का चाहत कुमार अपनी उम्र के हिसाब से काफी कम वजन और कुपोषण का शिकार है। दो वर्ष का होने के बावजूद वो वजन के हिसाब से सिर्फ एक वर्ष का लग रहा था| उसका वजन भी सिर्फ 5 से 7 किलो का प्रतीत हो रहा था। इसके बाद मैंने बच्चे के पिता रविंद्र कुमार और माता रेशमी देवी से बातकर बच्चे को कुपोषण से मुक्ति दिलाने और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर स्थित पोषण और पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) केंद्र में भर्ती कराया । एनआरसी मुंगेर में सही देखभाल और बेहतर इलाज के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गया और उसके वजन में भी उम्र के अनुसार बढ़ोतरी हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।