बिहार के आर्ट एंड कल्चर मिनिस्टर डा. आलोक रंजन झा से हीरो राजन कुमार की सप्रेम भेंट मुम्बई से "बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड" लेकर पटना पहुंचे राजन कुमार का शानदार स्वागत मुंबई में बॉलीवुड ऎक्टर अली खान के हाथों इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन हीरो राजन कुमार ने "बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2021" हासिल किया और वह जब बिहार की राजधानी पटना पहुंचे तो वहां उनका खूब स्वागत किया गया। हीरो राजन कुमार ने डा. आलोक रंजन झा से मुलाकात की जो बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें कला संस्कृति एवं युवा विभाग दिया गया है। बिहार के आर्ट और कल्चर मिनिस्टर आलोक रंजन झा ने राजन कुमार से सप्रेम मुलाकात की और कला, फिल्मो को लेकर काफी चर्चा हुई। मंत्री जी ने राजन कुमार की हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार की कुछ झलकियां भी देखीं और बिहार में कला के प्रोत्साहन और कलाकारों की भलाई को लेकर बातें की। मंत्री आलोक रंजन झा ने राजन कुमार की प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2021 दिए जाने की बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में राजन कुमार ने 5 हजार से ज़्यादा लाइव शोज़ करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आना नाम दर्ज करवाया है। "नमस्ते बिहार" जैसी हिंदी फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आपको बता दें कि बिहार में सहरसा के विधायक डा. आलोक रंजन झा को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है। वे 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए वे दूसरी बार विधायक चुने गए और अब उन्हें मंत्री के रूप में कला संस्कृति एवं युवा विभाग दिया गया है। वर्ष 1995 से सक्रिय राजनीति में आए डा. आलोक रंजन झा समाजशास्त्र से पीएचडी की डिग्री रखते हैं। हीरो राजन कुमार ने डा. आलोक रंजन झा को भी मंत्री का पद संभालने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद ज़ाहिर की है कि वे कला संस्कृति और युवाओं के उत्थान के लिए कारगर कदम उठाएंगे।
