बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे है कि सुरक्षित संस्थागत प्रसव के दौरान मातृ - मृत्यु दर , मैटरनल मोर्टेलिटी रेट ( एमएमआर) को समाप्त करने उद्देश्य से रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने " वंडर " एप को लॉन्च किया। मालूम हो कि जून 2019 में यह एप सबसे पहले बिहार के दरभंगा जिले में लॉन्च हुआ था। उस समय दरभंगा जिले में कुल 6500 रोगियों में से गम्भीर बीमारियों से पीड़ित साढ़े 4 प्रतिशत रोगियों की पहचान (आइडेंटिफाइड) की गयी थी । इन रोगियों को बेहतर इलाज के लिए 108 ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिये दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। उसके बाद राज्य सरकार ने एमएमआर को समाप्त करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में लागू करने का निर्णय लिया था।