- डीएमटी प्रशिक्षित जीएनएम और एएनएम नर्स आने वाले दिनों में अपने हॉस्पिटल में निभाएंगी डीएमटी के बाद काम को सिलसिलेवार ढंग से करने में मिली मदद : सरिता ट्रेनिंगमुंगेर जिले के धरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत शिवकुण्ड उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम सरिता कुमारी ने बताया कि डीएमटी आउटरीच ट्रेनिंग लेने के बाद काम को सिलसिलेवार ढंग से करने में काफी मदद मिल रही है। बताया कि आरोग्य दिवस पर प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के साथ ही उनकी एनीमिया जांच की जाती है। जांच में एनीमिया की स्थिति खराब रहने पर उसे पीएचसी रेफर कर देती हूँ और सामान्य रहने पर उसे आयरन की गोली के देने के साथ हरी साग- सब्जी खाने की सलाह देती हूँ। बताया कि इसके साथ गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हाइपर टेंशन, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ही वजन, हाइट, महिला की पेट की भी ऊँचाई मापते हैं। बताया कि जांच के दौरान किसी तरह की जटिलता ( कंपलीकेशन) होने पर उसे पीएचसी रेफर करते हैं । केयर इंडिया के डीटीओ ऑन तबरेज आलम ने बताया कि डीएमटी आउट रीच के माध्यम से जो नर्सेज क्षेत्र में काम कर रही हैं| उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाएं दे रही हैं उनका ज्ञानवर्धन और क्षमतावर्धन में डीएमटी आउटरीच काफी कारगर साबित हुआ है। बताया कि ट्रेनिंग के पिछले दो मॉड्यूल में एनीमिया और हाइपरटेंशन का व्यापक असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।