बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत के दिनेश मंडल ने बताया कि इनके पंचायत में कभी कभी ग्राम सभा लगायी जाती है जहाँ पर ग्राम पंचायत के विकास पर चर्चा की जाती है जन समस्याओ का निराकरण किया जाता है। वर्तमान में विभा कुमारी मुखिया है जिन्होंने पंचायत में अच्छा कार्य की है जैसे सड़क बनवाना ,राशन कार्ड ,आवास इत्यादि।इन्होने बताया कि इनके ग्राम पंचायत में दो वर्षो से ग्राम सभा नहीं हुई है।ग्राम सभा नहीं होने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना पड़ता है तब जाकर समस्या का समाधान हो पाता है