बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत के विनोद मंडल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे एक ठेला चालक हैं। इन्हे पंचायत में ग्राम सभा के विषय में इतनी जानकारी नहीं है। पंचायत में कभी कभी ग्राम सभा लगती है जिसमे पंचायत में होने वाले कार्यो पर चर्चा की जाती है। सरकारी योजनाओं का कार्य देरी से होता है। जिनकी पैरवी रहती है उनके कार्य जल्द हो जाते है और जिसका नहीं रहता है उसके कार्य में देरी होती है। मुखिया ऐसा हो जो योजना की राशि को सही जगह पर खर्च करे,जनता के विकास कार्य में लगाये ।
