- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-भू-स्थानिक-जियो स्पेस्यिल आंकडे जुटाने और तैयार करने की प्रक्रिया को उदार बनाने से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढावा मिलेगा। - सरकार कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अगले महीने से अभियान शुरू करेगी। - केन्द्र सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बजट में 30 प्रतिशत की बढोत्तरी की। - राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग कल मध्यरात्रि से अनिवार्य हो गया। - चेन्नई क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 482 रन का लक्ष्य दिया। रविचन्द्रन अश्विन ने दूसरी पारी में शतक लगाया।
