बिहार राज्य के मुंगेर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विपिन कुमार ने मोहुली पंचायत निवासी राजीव से साक्षात्कार लिया जिसमें राजीव ने बताया की पंचायत का विकास मतलब की देश का विकास इसलिए यह जरुरी है की मुखिया पद के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाए,जो ईमानदार हो और कर्मठ हो।मुखिया पंचायत का राजा होता है,इसलिए मुखिया का यह कर्तव्य है की वो हर तरह के भेद-भाव से ऊपर उठ कर निष्पक्षता के साथ जनता के लिए कार्य करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा की मुखिया का पद बहुत ही जिम्मेदारियों वाला होता है,इसलिए ऐसे मुखिया का चयन किया जाना चाहिए,जो शिक्षित हो,जिसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा हो और वो जनता के भलाई के लिए अपना योगदान देने को हमेशा तत्पर रहे ।