टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरा गांव में दरवाजे के बाहर झाड़ू लगाने के क्रम में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला उषा देवी पति सुरेंद्र प्रसाद सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गई जख्मी का इलाज परिजन के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में कराया गया जख्मी महिला के द्वारा थाने में आवेदन देकर दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है
