नगर क्षेत्र के कन्या उच्च विद्यालय पंच कुमारी में शिक्षक परियोजना द्वारा 30 लाख की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन संवेदक के द्वारा भवन निर्माण कार्य में घटिया स्तर का सामग्री इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे स्थानीय शिक्षक का एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया भवन निर्माण में तीन नंबर का घटिया स्तर का अक्षर लगाने का आरोप लगाया है अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई एसडीओ अमिताभ कुमार गुप्ता ने जांच के लिए अंचलाधिकारी को भेजा मंगलवार को अंचलाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने जांच स्थल पर पहुंचकर जांच की उन्होंने बताया कि जांच में जो भी सामने आएगा उनकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीओ को उपलब्ध कराया जाएगा