कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी महेशखूठ थाना अध्यक्ष के द्वारा रोड नियमों का पालन करवाते हुए देखा गया
करकराती ठंड में भी महेशखूँट पुलिस राहगीरों को ट्रैफिक रुल्स का पालन करवाये। खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाला महेशखूँट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के आदेश पर अहले सुबह एस आई भोला प्रसाद अपने पुलिस बल के साथ महेशखूँट चौराहे पर ट्रेफिक रूल्स पालन करवाते नजर आए।वही दो पहिया वाहन पर सवार कर रहे राहगीरों द्वारा गलत तरीके से गलत रास्ते पर अपनी गाड़ी चला रहे थे। ट्रैफिक रूल्स के अनुसार बाएं के बजाय दाएं चलने पर महेशखूँट पुलिस टीम ट्रैफिक रूल्स का जानकारी देते हुए राहगीरों को उनकी गलतियों का एहसास दिलाते दिखे।वही बाइक सवार राहगीरों ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए पुन: ऐसी गलती ना करने का संकल्प लिए। बाइक चालक राहगीरों के द्वारा अपनी गलती स्वीकारने पर एसआई भोला प्रसाद एवं उनकी पूरी टीम राहगीरों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करवाते हुए छोड़ते गये।वही मीडिया टीम द्वारा एसआई भोला प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि राहगीरों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी नहीं रहने पर आए दिन लगातार दुर्घटना बढ़ती चली जा रही है।इसलिए हम लोगों ने विचार किया की बाइक सवार राहगीरों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में विनम्रता पूर्वक जानकारी दें जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सके।ट्रैफिक रूल्स का पालन करवाने में महेशखूँट थाना के पुलिसकर्मी,सच्चितानंद कुमार,अमरनाथ यादव,सुबोध कुमार,रघुनंदन सिंह,थाना ड्राईवर वीरु भाई इत्यादि पुलिसकर्मी ट्रैफिक रूल का पालन करवाने में मुस्तैदी से जांच करते नजर आए। खगरिया मारवाड़ी न्यू समय रविंद्र कुमार धन्यवाद
