अगलगी की घटना में लाखों रुपये का हुआ नुकसान टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के भुना गांव में रामबालक सिंह  के घर में शुक्रवार की रात 3:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण रामबालक का अर्धपक्का मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की इस घटना में घर के अंदर मौजूद कपड़ा, बर्तन, अनाज, नकदी समेत लाखों रुपए का सामान बर्बाद हो गया। आग लगने पर घर में मौजूद लोग बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इसी बीच घर से आग की लपटे निकलता देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाकी तब तक घर के अंदर मौजूद सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।  घटना के बारे में भुना गांव के अजय सिंह ने बताया घर के पीछे पुआल रखा हुआ था असामाजिक तत्व के द्वारा आग लग जा