भारतीय एकता क्रिकेट क्लब महादेवपुर के तत्वावधान में हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के आर एस के उच्च विद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे खड़कपुर प्रीमियर लीग के चौथे मैच में भारतीय क्रिकेट क्लब महादेवपुर ने इंडियन क्रिकेट क्लब मोमिन टोला को 54 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेवपुर की टीम ने 157 रनों का लक्ष्य मोमिन टोला के सामने रखा जिसमें अमित ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 62 जबकि अंकुर ने 39 व राजा ने 18 रनों का योगदान किया।मोमिन टोला की तरफ से गेंदबाजी में विकास और सूरज ने दो-दो विकेट चटकाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोमिन टोला की टीम 12 ओवर ने सभी विकेट खोकर मात्र 103 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की तरफ से रहमान 30 मनीष 21 आमिर ने 15 रनों का योगदान किया।महादेवपुर की ओर से गेंदबाजी में आदित्य और अमृत ने दो-दो विकेट चटकाए #Kharagpur_league2021
