बिहार राज्य के मुंगेर जिला से लक्ष्मण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से हवेली खड़गपुर के अग्रण पंचायत के निवासी राजा कुमार से साक्षात्कार ले रहे हैं। राजा कुमार बता रहे हैं ,जब उन के घर में शौचालय नहीं बना था ,तब उनके घर के लोग शौच करने के लिए बाहर जाते थे, जिस कारण बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी, खास कर घर की महिलाओं के लिए वहां पर शर्मिंदगी महसूस होती थी, उसके बाद उन्होंने बताया कि शौच करते समय मक्खी बैठ जाती थी ,जो बाद में खाने की चीज़ में बैठ जाती थी , जिस से बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ रहता था , अब वह शौचालय बना लिए हैं, लेकिन सातों शौचालय के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है
