बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खरगपुर के बनारसी बासा से लक्षमण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बाल्मीकि बिंद से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें बाल्मीकि बिंद का कहना है कि इनके घर में शौचालय नहीं है जिसकारण वह बाहर जाकर शौच करते है। बाहर जाकर खुले में शौच करने से आने-जाने वाले लोग देखते हुए गुजरते है तथा कई बार महिलाएं भी बगल में बैठकर शौच करती है जिसकारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।वही वह कहते है कि शौचालय बनाने के लिए फॉर्म भर दिए है।अब जब भी शौचालय बनाएंगे तो सातो शौचालय का ही निर्माण कराएँगे क्योकि इससे पानी की बचत होगी तथा जल संरक्षण होगा।
