अनुराग हत्याकांड मामले में 24 को चलाया जाएगा जेल भरो अभियान - संजय केशरी छह दिनों के अंदर अनुराग के हत्यारोपी लिपि सिंह सहित उसके दलाल कृष्णा कुमार एवं प्रतिमा विसर्जन लाठी-गोलीकांड के दोषी अन्य पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में 24 दिसंबर को एसपी कार्यालय में गिरफ्तारी देकर "जेल भरो अभियान" चलाया जाएगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र प्रेषित करते हुए कहा। श्री केशरी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में मांग किया कि सभी निर्दोष एवं निहत्थे श्रद्धालुओं पर से केस वापस लिया जाए एवं अनुराग के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा सहित उसकी बहन को सरकारी नौकरी और पुलिस की गोलियों से घायल को दस-दस लाख तथा लाठी से घायलों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा दिया जाय। श्री केशरी ने कहा कि अगर छह दिनों के अंदर इसे पूरा नहीं किया जाएगा तो एसपी कार्यालय में गिरफ्तारी देकर जेल भरो अभियान चलाया जाएगा।