"अनिश्चितकालीन धरना के चौदहवें दिन हुआ शत्रुविनाशक हवन" अनुराग की हत्यारिन लिपि सिंह सहित तमाम दोषियों और उनको बचाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लिपि के पिता सांसद आरसीपी सिंह और मुंगेर के लापता सांसद ललन सिंह के विनाश के लिए आज अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर शत्रुविनाशक हवन किया गया। अन्तर्जातीय अन्तर्धर्मीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता एवं एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के द्वारा संयुक्त रूप से शत्रुविनाशक हवन करते हुए कहा गया कि उनलोगों ने ना सिर्फ मैय्या की प्रतिमा का अपमान किया बल्कि अनुराग की वीभत्स हत्या करते हुए श्रद्धालुओं पर जिस तरह लाठी-गोली बरसाया उसके लिए उनलोगों का सम्पूर्ण नाश तय है। नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरना तब तक चलता रहेगा जब तक लिपि सिंह को जेल नहीं भेज दिया जाता है। हवन करते हुए एनसीपी नेता संजय केशरी ने बताया कि सुशासन सम्पोषित हत्यारों को जनता की अदालत और कानून की अदालत के साथ-साथ भगवान की अदालत में भी सजा दिलाने की गुहार लगाई जा रही है। इस अवसर पर शहीद अनुराग पोद्दार के माता-पिता के और उनकी बहनों के साथ-साथ जिला राजद उपाध्यक्ष प्रो० बिनय कुमार सुमन, आप जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, रोबिन शर्मा, संकल्प कुमार, अजय कुमार सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
