राजद ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा राजीव गांधी चौक पर परिस्थिति का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। अपने संबोधन में राजद अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार नीतीश कुमार ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मुख्यमंत्री के पद का जो गरिमा है उसे गिराने का जो काम किया उससे निश्चित रूप से बिहार का छवि गिरा है ।निश्चित रूप से नीतीश कुमार जी का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है ।उन्हें पद पर रहने का कोई भी अधिकार नहीं बचा है ।नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिेए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने किया। मौके पर प्रधान महासचिव डॉ बमबम यादव, उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन , प्रो विनय कुमार सुमन, संजय पासवान, मंटू शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश यादव , जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष इसराउल हक़ , जिला सचिव आबिद, विक्रम यादव, राजा यादव, सरोज यादव, प्रभु रंजन यादव, अशोक रजक आदि उपस्थित थे।
