सीतामढ़ी : रीगा मील चौक पर रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान रीगा विधानसभा के निवर्तमान विधायक अमित कुमार टुन्ना के गाड़ी की भी चेकिंग की गई। आम निर्वाचन 2020 के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर रीगा के सर्किल इंस्पेक्टर दया शंकर प्रसाद एसआई उपेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।