बड़ी दुर्गा महारानी के पूजा करने हेतु उमड़ी भीड़ देश में ख्याति प्राप्त मुंगेर के बड़ी दुर्गा मां के पूजा अर्चना करने हेतु प्रथम पूजा के दिन से ही महिलाओं और युवतियों के सांझ और आरती दिखाने की परंपरा है।जिले के कोने कोने से श्रद्धालु दिन भर उपवास में रहकर संध्या समय पूजा अर्चना करती रही है।ऐसी मान्यता है कि बड़ी मां दुर्गा के पूजा एक पूजा से अष्टमी तक पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। बड़ी दुर्गा मां की पूजा करने के लिए बाहर में रहने वाले लोग भी छुट्टी लेकर परिवार के साथ पूजा करने मुंगेर आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था ही है कि बाहर में रहने वाले भी चंदा कमिटी के खाते में लाखों रुपए डालते रहे हैं।