मतदाता को जागरूक करने में जुटे स्वीप आइकॉन हीरो राजन स्वीप आइकॉन हीरो राजन कुमार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं ।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर वे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं ।स्वीप आईकॉन हीरो राजन कुमार ने लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। राजन ने कहा कि मतदान के दिन अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें। मतदान के दौरान मास्क का उपयोग करें और शारीरिक दूरी का भी पालन करें ।28 अक्टूबर को पहले मतदान ,फिर जलपान करें ।यह लोकतंत्र एवं देश निर्माण में अति आवश्यक है।