-आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाया जाएगा कार्ड -24 घंटे के बाद वसुधा केंद्र पर ही मिलेंगे गोल्डन कार्ड प्रिंट आउट काॅपी -प्रत्येक व्यक्ति पर 30 रूपया शुल्क का किया गया है निर्धारित लखीसराय, 26 सितम्बर, 2020 आयुष्मान भारत योजना के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड कार्य में तेजी लाने को लेकर अब जिले के सभी वसुधा केंद्र में भी गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे। ताकि लोगों को कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की परेशानियाँ नहीं हो। इसे शीघ्र शुरू कराने को लेकर जिले में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है। जिससे जल्द सभी वसुधा केंद्र पर कार्ड बनना शुरू हो सके। इसकी सफलता को लेकर शुक्रवार को जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी डॉ आत्मानंद राय ने अपने कार्यालयों में आयुष्मान भारत के संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकें है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी रिपोर्ट।