• आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को देंगी दवा की खुराक • लोगों को जागरूक करने के साथ, बचाव के बताए जाएंगे उपाय लखीसराय, 19 सितम्बर। जिले में 28 सितंबर से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को डाई इथाइल कार्बामाजिन (डीईसी) एवं एल्बेंडाजोल दवा की खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देना शुरू कर दिया है। विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक।
