- सघन दस्त नियंत्रण पखवारा एवं विटामिन ए की खुराक वितरण अभियान के लिए पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण लखीसराय, सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद में स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। कोविड 19 के दौर में भी हरेक व्यक्ति चिकित्सा सेवा मिलने से वंचित न रह जाए यह सरकार की प्राथमिकता में है। विशेष रूप से बालक और बालिका के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर आंगनबाड़ी तक कार्यकर्ताओं को लगातार जागरूक और निर्देशित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में सघन दस्त नियंत्रण पखवारा एवं विटामिन ए की खुराक वितरण अभियान को लेकर भी बड़ी योजना पर काम किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर बुधवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्चुअल एवं डिजिटल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
