• प्रत्येक घर के सर्वे एवं जागरूकता से कोरोना को मिली मात • पोषण गतिविधियों को नहीं होने दिया प्रभावित पूर्णिया, कोरोना के संक्रमण से जिला भी अछूता नहीं रहा है. समय के साथ कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी भी देखी गयी है. यद्यपि, कोरोना संक्रमण की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग के साथ आईसीडीएस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है. कोरोना योद्धाओं के योगदान के कारण जिले के कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण नहीं पहुँच सका है, जिसमें जिले के बैसा प्रखंड का मालोपारा पंचायत भी शामिल है. इस सफ़लता के पीछे पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-156 की सेविका नीतू के योगदान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है. लॉकडाउन के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने के कारण एक तरफ नीतू के ऊपर पोषण सेवाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ़ अपने क्षेत्र को कोरोना से सुरक्षित रखने का भी दबाब था. लेकिन दोनों जिम्मेदारियों को नीतू ने बखूबी निभाया. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।
