चुनाव की तैयारी को लेकर राजद सदर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार सोमवार को राजद सदर प्रखंड मुंगेर के कार्यकर्ताओं एवं पंचायत अध्यक्षों की एक अति आवश्यक बैठक राजद सदर प्रखंड के अध्यक्ष निशा भारती की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के मय पंचायत में हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला राजद के उपाध्यक्ष एवं राजद सदर प्रखंड मुंगेर के प्रभारी प्रो विनय कुमार सुमन ,विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यादवेंद्र रणधीर, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार यादव उपस्थित थे। जबकि बैठक में विश्वविद्यालय छात्र राजद के अध्यक्ष श्रवण कुमार महुली पंचायत राजद के अध्यक्ष मधुकर यादव ,मो इम्तियाज, किस्टो यादव ,संतोष कुमार यादव, धर्मवीर कुमार, धोनी यादव ,भूपेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए राजद सदर प्रखंड प्रभारी प्रो विनय कुमार सुमन ने कहा कि एक तरफ बिहार कोरोना महामारी एवं बाढ़ से परेशान है ।वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बना रहे हैं।इस परिस्थिति में हमें प्रखंड से लेकर पंचायत के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता को राज्य सरकार की नाकामी को बताना है। हमारे नेता कोरोना एवं बाढ़ पीड़ितों के बीच घर घर जाकर जो सहायता कर रहे हैं ,उसे भी जनता को अवगत कराना है ।हमें जनता की समस्याओं से रूबरू होकर प्रशासन पर दबाव बनाकर उसे मदद करना है ।अंत में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने आए हुए राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।