युवा राजद ने केक काटकर मनाया पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण का जन्मदिन युवा राजद के महानगर अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह बांका और मुंगेर के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर अपने घोषी टोला स्थित आवास पे मनाया। श्री राजा कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव पूर्वांचल ही नही बल्कि पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ताओ को हमेशा उमँग और दम भरने का काम किया है और सामाजिक न्याय का झंडा वफादारी के साथ 35 वर्षों से भी अधिक समय से थाम कर पार्टी और लालू प्रसाद के विचारों को जन जन तक पहुँचने का काम किया है ।अपने सांसद काल मे मुंगेर और बांका में सर्वांगीण विकास के राह पे चल कर पुरे क्षेत्र में एक अलग पहचान बनायी जो कि राजद कार्यकर्ताओं के लिय हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।उनके जन्म दिन के अवसर पर सारे राजद कार्यकर्ता उनके सभी मनोकामनाएं पुर्ण होने , अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते है। मौके पर मुख्य रूप से राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ मुन्ना, महानगर अध्यक्ष जुनेद मखमूर, महानगर प्रवक्ता शिव शर्मा ,गांधी यादव, बिट्टू यदुवंशी ,निक्कू नितेश, दिनकर सिंह ,अंकित यादव, आनंद मंडल, सोनू साह, विक्की कुमार विक्की ,बंटी यादव ,छोटू मंडल, अमित सिंह ,मनीष यादव, गुड्डू यादव ,तरुण यादव, रतन ढकाल , संजय यादव आदि उपस्थित थे।
