- स्तनपान कराने से शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता का होता है विकास - ममता और एएनएम माताओं को बता रही स्तनपान कराने के फायदे - 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह - “स्वस्थ पृथ्वी के लिए करें स्तनपान का समर्थन” है इस वर्ष की थीम नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान कराना सबसे जरूरी है. शिशु के जन्म के बाद 1 घण्टे के भीतर उनका स्तनपान शुरू करा देना चाहिए. इससे शिशु के सक्रिय रूप से स्तनपान करने की क्षमता का विकास होता है. स्तनपान से शिशुओं को होने वाले फायदों की जानकारी माताओं तक पहुँचाने के लिए 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है. इस सप्ताह के दौरान ममता और एएनएम द्वारा घर घर जाकर लोगों को स्तनपान के फायदों की जानकारी दी जाएगी और शिशुओं को नियमित स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इस वर्ष थीम के रूप में “स्वस्थ पृथ्वी के लिए करें स्तनपान का समर्थन” रखा गया है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद