रिटायर्ड रेलकर्मी को गोली मारने दो आरोपी देशी कट्टा व गोली साथ गिरफ्तार। मुंगेर। सफियासराय ओपी अंतर्गत गौरीपुर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी दिनेश नायक को गोली मारने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। एसपी ने बताया रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों द्वारा सेवानिवृत्त रेलकर्मी को गोली मारी गई थी। जिसे पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सफियासराय ओपीथाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कासिम बाजार थाना, जमालपुर थाना और साफ़ियासराय ओपी द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान प्रशांत सिंह उम्र 26 वर्ष पिता संजय सिंह और मंगल कुमार उर्फ गौरव सिंह उम्र 20 वर्ष पिता स्वर्गीय धर्मराज सिंह दोनों ग्राम गौरीपुर थाना नया रामनगर सफियासराय ओपी जिला मुंगेर निवासी हैं। आगे कहा गिरफ्तार आरोपी पास से एक देसी कट्टा, 2 गोलियां और खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। रंगदारी के लिए रिटायर्ड रेलकर्मी को गोली मारने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। साफ़ियासराय ओपी में हथियारों की बरामदगी को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
