मोदी ने विजय अस्त्र मंगाया चीन और पाक थर्राया : संजीव देशवासियों का सपना सच हुआ। बुधवार को अंबाला एयरवेज पर राफेल लड़ाकू विमान के लैंडिंग होने का इंतजार था। देशवासी इस ऐतिहासिक क्षण को अपने नजरों से देखने के लिए इतना उत्सुक थे जिसका वर्णन किया नहीं जा सकता है। भारत में आज देशवासियों ने राफेल दिवस मनाया। राफेल सरहद का शेर ,आकाश में हिंदुस्तान के रखवाले, देश का गौरव, दुश्मन देशों के नींद हराम करने वाला है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने राफेल दिवस के मौके पर कहा। उन्होंने कहा कि राफेल का आना भारतीय वायुसेना के लिए एक नये युग की शुरुआत है। दुनिया राफेल की औकात को जानती है।जिस तरह से कोरोना संक्रमण काल में चीन ने भारतीय सीमा पर काले कारनामे किए, उसका सही जवाब है राफेल का आना। अब दुश्मन मूल्क भारत की तरफ नजर उठाने के लिए हजार बार सोचेगा। राफेल के आने से भारतीय सेना के साथ -साथ देशवासियों का भी मनोबल बढ़ा है।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपर विश्वास बढ़ा है। लोगों को विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के रहते दुश्मन देश आंख नहीं दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की वजह से देश को राफेल मिलना संभव हुआ है।राफेल के आने से भारत के सामरिक शक्ति में इजाफा हुआ है।वारिश के मौसम होते हुए भी आकाश इतना साफ थे कि मानो इंद्र देवता भी इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए देशवासियों के साथ साथ खुद देखने के लिए उतावला हो। लोकसभा के चुनाव पूर्व जिस प्रकार विपक्षी दलों ने राफेल सौदे के लिए राजनीति किया, आज उनको जबाव मिल गया होगा। देश की एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दृढ़संकल्पित है। देशवासी आज जश्न मना रहे हैं।श्री मंडल ने राफेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
